80 हजार वोट लाने वाले प्रत्याशी संदेश में मार सकते हैं जीत का छक्का

संदेश को राजद का सबसे सुरक्षित किला के रूप में देखा जाता है, इस बार किसके पक्ष में होगा फैसला सभी को 14 का इंतजार
उदवंंतनगर.
बिहार विधानसभा चुनाव में संदेश का नाम अहम है. 2020 के विधानसभा चुनाव में संदेश ने सर्वाधिक मतों से जिताकर अपना प्रतिनिधि सदन में भेजा था. संदेश को राजद का सबसे सुरक्षित किला के रूप में देखा जाता है. इस बार के चुनाव में नोटा सहित एक दर्जन उम्मीदवार चुनावी समर में अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जहां मत प्रतिशत बढ़ा है वहीं लड़ाई भी आमने सामने की है. मतदाताओं ने यहां त्रिकोणीय लड़ाई को नकार दिया. संदेश विधानसभा में कुल 289122 मतदाता हैं. यहां कुल 181832 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 87301 महिला तथा 94531 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले हैं. 2020 के चुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद उम्मीदवार किरण देवी को 79599 मत मिले थे. वहीं, उनके प्रतिद्वंद्वी जदयू के विजेंद्र कुमार सिंह को मात्र 28992 मतों से संतोष करना पड़ा था. राजद प्रत्याशी ने 50677 मतों से विजय दर्ज की थी. इस बार भी मुख्य मुकाबला एनडीए व महागठबंधन के प्रत्याशियों के बीच रही. मतदाताओं के पार्टी सिंबल को प्राथमिकता देने की बात सामने आ रही है. वैसे में मतविभाजन कम हुआ है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मतदाताओं ने जन सुराज व निर्दलीय प्रत्याशियों को एक तरह से किनारे कर दिया है. वैसे में 80 हजार मत पाने वाले प्रत्याशी सेफ जोन में रहेंगे. 80 हजार का जादुई आंकड़ा छूने के लिए दोनों ही दल के प्रत्याशी एक-एक वोट पर मंथन कर रहे हैं. प्रत्येक मतदान बूथ से कितने मत पड़े, किस जाति के हैं, उनके पक्ष में कितने मत पड़ सकते हैं आदि पर क्रमवार चर्चा कर जीत की गणित सुलझाने में लगे हैं. अटकलें तेज हैं. अगर 15 हजार या उससे अधिक वोट निर्दलीय या जन सुराज के प्रत्याशी को मिलते हैं तो रिजल्ट प्रभावित होने की संभावना है. वैसे प्रथम द्रष्टा दोनों ही दल जीत की दावेदारी ठोक रहे हैं. सभी प्रत्याशियों का भाग्य इवीएम में बंद है. 14 नवंबर को सबको इंतजार है.2020 चुनाव के प्रत्याशीनाम पार्टी मतकिरण देवी राजद 79599विजेन्द्र कु सिंह जदयू 28992श्वेता सिंह एलजेपी 28500नोटा 3499शिव शंकर प्रसाद आरएलएसपी 3351बबन कुमार जाप (एल) 2603कृष्णा पासवान बीकेवीपी 1720संतोष कु सिंह आरजेजेपी 1516अखिलेश्वर तिवारी जेएसएनपी 1230रामदेव सिंह निर्दलीय 1054कमल कु सिंह वीपीआइ 7812025 चुनाव में संदेश के प्रत्याशियों का नाम –एनडीए (जदयू) -राधा चरण साहमहागठबंधन (राजद) – दीपू सिंहजन सुराज — राजीव रंजन राजसत्यप्रकाश – टीपीपी
संजीत कुमार – पीपीआइ(डी)मनमोहन सिंह – आरजेएलपी (एस)अजय पाठक – एकेबीएचजे (एस)अभिषेक कुमार – निर्दलीयमुकेश सिंह – निर्दलीयसंध्या कुमारी – निर्दलीयसमर जय सिंह – निर्दलीयनोटा
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




