स्कूल में छात्रा को सांप ने डसा, मची अफरातफरी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सहार प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में गुरुवार के दिन हुई घटना
विज्ञापन
सहार.
प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी में गुरुवार के दिन दूसरी कक्षा की छात्रा को सांप के डसने के कारण विद्यालय में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. जहां शिक्षकों एवं परिजनों के द्वारा जख्मी छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया. जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी के दूसरी वर्ग के छात्रा अवगीला निवासी मो नौशाद की आठ वर्षीय पुत्री जूही खातून शौचालय करने शौचालय में गयी थी, जहां पर छुपा छोटा सांप ने छात्रा को पैर में डस लिया, जहां सूचना मिलने शिक्षक एवं परिजनों के द्वारा छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद अरवल सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान छात्रा सकुशल है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शशी कुमार सिंह ने बताया कि छात्रा को शौचालय जाने के क्रम में सांप ने काट लिया था, छात्रा अभी पुरी तरह स्वस्थ है. वहीं इस घटना के बाद स्कूल के बच्चों के साथ अभिभावकों में डर का माहौल कायम हो गया था.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










