ट्रेन की चपेट में आये व्यक्ति की हुई पहचान
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :16 Nov 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन

शनिवार को आरा-सासाराम रेलखंड पर सहेजनी हाॅल्ट के समीप हुई थी घटना
विज्ञापन
पीरो.
शनिवार को आरा-सासाराम रेलखंड पर सहेजनी हाॅल्ट के समीप ट्रेन की चपेट में आये व्यक्ति की पहचान हो गयी है. पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सहेजनी गांव निवासी महानंद राय के 70 वर्षीय पुत्र तारकेश्वर राय के रूप के हुई है. मृतक के परिजनों ने शव और कपड़े देखकर उनकी पहचान की है. मृतक शनिवार की दोपहर खेतों की ओर गये थे और उसी दौरान रेलवे ट्रैक पर आ रही भभुआ-पटना इंटरसिटी ट्रेन की चपेट में आ गये. पुलिस के अनुसार मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए आरा भेजा गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




