18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जायेगी सिपाही भर्ती परीक्षा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की वाहिनियों एवं अन्य इकाइयों में सिपाही पद पर चयन के लिए आयोजित की जायेगी.
विज्ञापन
आरा.
जिला मुख्यालय आरा में 18 परीक्षा केंद्रों पर केंद्रीय चयन पर्षद ,सिपाही भर्ती द्वारा आयोजित बिहार पुलिस के सिपाही संवर्ग सामान्य, सशस्त्र, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की वाहिनियों एवं अन्य इकाइयों में सिपाही पद पर चयन के लिए आयोजित की जायेगी. इसमें कुल 12081 परीक्षार्थियों ने भाग लेंगे. जिलाधिकारी को परीक्षा संयोजक बनाया गया है. वही स्टेटिक दंडाधिकारी सह प्रेषक की नियुक्ति की गई है. परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों की सघन जांच की जायेगी .ताकि किसी तरह की वर्जित सामान परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी नहीं ले जा सकें.परीक्षा को कदाचारमुक्त एवं स्वच्छ संचालन के लिए पूरी व्यवस्था की गई है. परीक्षा केंद्र में मोबाइल ,ब्लूटूथ, डिवाइस एवं अन्य प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को ले जाने की मनाही रहेगी .वही परीक्षा केंद्रों पर जैमर की व्यवस्था की गई है.एकल पाली में परीक्षा संपन्न होगी . 12:00 बजे से परीक्षा की शुरुआत होगी तथा 2:00 बजे समापन होगी .अगली परीक्षा 28 अगस्त को ली जाएगी. अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे निर्धारित है.नौ जोनल दंडाधिकारियों की हुई है प्रतिनियुक्ति : परीक्षा के शांतिपूर्ण स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए नौ जोनल दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इनके साथ पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस वालों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. वही चार उड़नदस्ता दल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की नियुक्ति की गई है. जबकि 16 स्टैटिक दंडाधिकारी सह प्रेषक की नियुक्ति की गई है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










