ePaper

अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा

Updated at : 10 Nov 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा

अधिवक्ताओं ने अपने को कार्य से रखा अलग

विज्ञापन

आरा.

अधिवक्ता भगवान दास राय के निधन हो जाने पर एक शोक सभा सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में की गयी. संचालन महासचिव मनमोहन ओझा ने किया. शोकसभा में अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी. अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से अपने को अलग रखा.

वहीं, दूसरी ओर प्रधान जिला जज पुरुषोत्तम मिश्र की अध्यक्षता में शोक सभा की गयी, जिसमें अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गयी. शोकसभा में न्यायिक पदाधिकारी, पीपी राणा प्रताप सिंह, जीपी रामधनी भारती, अधिवक्ता सरदार वीरेंद्र कुमार सिंह, बिहार बार काउंसिल सदस्य पन्नग त्रिपाठी, अधिवक्ता विष्णुधर पांडेय, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोरखनाथ मिश्रा व अमित कुमार बंटी समेत कई लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन