सड़क हादसे में जख्मी किशोर की सदर अस्पताल में मौत

Updated:
विज्ञापन
सड़क हादसे में जख्मी किशोर की सदर अस्पताल में मौत

दर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार की शाम दम तोड़ दिया

विज्ञापन

आरा.

सड़क हादसे में जख्मी किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गयी. वह सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुधवार की शाम दम तोड़ दिया. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृत किशोर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के टिकठी गांव निवासी दसई प्रसाद का 16 वर्षीय पुत्र सागर कुमार है. इधर मृत किशोर के पड़ोस के लग रहे भाई शिवजी कुमार ने बताया कि वह बुधवार को वह दवा लेने के लिए अपने विशाल के गांव से अनुमंडलीय अस्पताल गया था. दवा लेकर जब वह दोनों वापस पैदल घर लौट रहे थे. उसी दौरान दुलौर गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी, जिससे वे दोनों जख्मी हो गये. इसके बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. कहीं जख्मी उसका दोस्त विशाल कुमार का इलाज जगदीशपुर रेफरल अस्पताल में कराया गया. इसके बाद परिजन द्वारा इसकी सूचना सदर अस्पताल में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी को दी गयी. सूचना पाकर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया. बताया जाता है कि मृत किशोर अपने चार भाई व एक बहन में सबसे छोटा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन