भोजपुर : आरा-सासाराम हाईवे पर खड़े ट्रक से भिड़ा बालू लदा हाइवा, चालक की मौके पर मौत

Updated:
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हाईवा | Prabhat Khabar Network

आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर सोमवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे में बालू लदे तेज रफ्तार हाइवा ने खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में हाइवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Arrah Road Accident : आरा-सासाराम स्टेट हाईवे पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के बेनुआ टोला के समीप सोमवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बक्सर जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के मापवाड़ी गांव निवासी आत्मा यादव के 40 वर्षीय पुत्र रविरंजन यादव की मौके पर ही मौत हो गई.

खड़े ट्रक से टकराया बालू लदा तेज रफ्तार हाइवा

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अहले सुबह स्टेट हाईवे पर एक ट्रक खड़ा कर उसका चालक गाड़ी का शीशा साफ कर रहा था. अंधेरा होने के बावजूद भी पार्किंग लाइट नहीं जल रहा था, इस कारण इसी दौरान पीरो की तरफ से आ रहा बालू लदा तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क पर पहले से खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया.

केबिन में दबने से चालक की घटनास्थल पर मौत

टक्कर इतनी भीषण थी कि हाइवा के परखच्चे उड़ गए और उसका चालक रविरंजन यादव गाड़ी के केबिन में ही बुरी तरह दब गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

पुलिस द्वारा शव को कब्जे में और स्वजनों को सूचना

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और काफी कड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए चालक को बाहर निकाला. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया है और मृतक के स्वजनों को हादसे की सूचना दी.

Also Read : गया जी : डोभी नगर पंचायत में ईओ डॉ. विमल कुमार को श्रद्धांजलि, आरोपित चालक पर स्पीडी ट्रायल की उठी मांग


विज्ञापन
Anand Prakash

लेखक के बारे में

By Anand Prakash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन