आरा में सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ा भीड़, हर-हर महादेव के जयघोष से भक्तिमय हुआ माहौल

Updated:
विज्ञापन

बाबा लंगट नाथ को जलाभिषेक करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सावन की पहली सोमवारी पर देश भर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजे देवालय, श्रद्धालुओं ने किया महादेव का जलाभिषेक।

विज्ञापन

Bhojpur News : भगवान शिव को समर्पित सावन माह की पहली सोमवारी पर उदवंतनगर सहित जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों और देवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह से ही श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे. वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया.

विज्ञापन

जलाभिषेक के लिए सुबह से लगी भक्तों की कतार

पहली सोमवारी के अवसर पर जिले के सिद्धेश्वर महादेव, पतलेश्वर महादेव, महादेवा महादेव, बाबा लंगटनाथ धाम, कुंडेश्वर महादेव, बहरी महादेव सहित अन्य शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भोर होते ही मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार शुरू हो गया और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की.

बाबा लंगटनाथ धाम में उमड़ा हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब

उदवंतनगर के ऐतिहासिक बाबा लंगटनाथ धाम में पहली सोमवारी पर दूर-दूर से हजारों श्रद्धालु दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचे. मंदिर परिसर पूरे दिन श्रद्धालुओं से गुलजार रहा. मंदिर प्रबंधन समिति ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए पेयजल, कतार व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक इंतजाम पहले से ही किए गए थे.

महिलाओं ने रखा व्रत, मंदिरों में दिखी भव्य सजावट

सावन की पहली सोमवारी पर बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. सभी छोटे-बड़े शिव मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और विद्युत झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. मंदिरों के बाहर प्रसाद, फूल और बेलपत्र की दुकानों पर भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

भजन, संकीर्तन और आध्यात्मिक कार्यक्रमों से गूंजा वातावरण

सोमवारी के अवसर पर कई स्थानों पर भजन संध्या, शिव महिमा पर आध्यात्मिक प्रवचन और हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया. पूरे दिन वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन