तरारी में वीर कुंवर सिंह फुटबॉल क्लब बिहटा ने जमाया कप पर कब्जा

प्रखंड स्थित सिकरहटा रामप्यारी खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच वीर कुंवर सिंह फुटबॉल क्लब बिहटा बनाम भगत सिंह फुटबॉल क्लब ननौउर के बीच खेला गया.
तरारी. प्रखंड स्थित सिकरहटा रामप्यारी खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच वीर कुंवर सिंह फुटबॉल क्लब बिहटा बनाम भगत सिंह फुटबॉल क्लब ननौउर के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच संघर्ष मुकाबला देखने को मिला. पहले हाफ में वीर कुंवर सिंह फुटबॉल क्लब बिहटा के खिलाड़ी अमर ने पहला गोल कर एक गोल से बढ़त बनायी. वहीं दूसरी हाफ में भी वीर कुंवर से फुटबॉल क्लब बिहटा के विदेशी खिलाड़ी 10 नंबर की जर्सी में जुम्मा ने एक गोल दागकर मैच में दुसरे गोल की बढ़त दिला दी, कुछ ही समय बाद 03 नंबर की जर्सी में मदन ने तीसरा मैच दाग टूर्नामेन्ट में तीसरा गोल दाग अजय बढत बनाकर बिजयी दिला दी. बेस्ट टूर्नामेंट का पुरस्कार वर्तमान स्थानीय विधायक विशाल प्रंशात के तरफ से 11 हजार का चेक प्रदान किया गया. वही उप विजेता टीम को 51 सौ का चेक प्रदान किया गया. वही विजेता टीम के सभी 11 खिलाडियो को सीबीएससी स्कूल पीरो द्वारा जर्सी दिया गया. वही खिलाड़ियों के लिए मुख्य अतिथि पीरो नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि रवि केसरी, तरारी मध्य जिला परिषद् सदस्य गिरीश नंदन कुमार उर्फ राकेश सिंह राजद के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र राम, प्रमुख प्रतिनिधि धर्मेंद्र सिंह ,पूर्व जिला पार्षद सदस्य उपेंद्र सिंह, समिति सदस्य लाल बाबू सिंह, मुखिया मुन्ना कुमार, मुखिया अनिल सिंह, ननौउर उप मुखिया सोनू सिंह, बिहटा मुखिया जितेंद्र सिंह, समिति सदस्य रमाशंकर सिंह, जदयू नेता अरुण सिंह, टूर्नामेंट के संयोजक अवधेश लाल, मुखिया बसीर आलम, पंचायत समिति संत सिंह, बीजेपी सिकरहटा मंडल अध्यक्ष अंकित सिंह विधायक, अमन केसरी, साहिल कुमार, पूर्व मुखिया प्रकाश कुमार सहित अन्य अतिथियों ने खिलाड़ी से परिचय प्राप्त किया. विजेता और उप विजेता कप सहित नगद राशि का पुरस्कार को मुख्य अतिथि वर्तमान विधायक विशाल प्रशात, नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि रवि केसरी, युवा राजद के जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र राम, पूर्व जिला परिषद सदस्य उपेंद्र सिंह यादव, जदयू नेता अरुण सिंह, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रेनू सिंह, अजमेर खां, सोनू वर्मा, मुखिया मुन्ना सिंह ने संयुक्त रूप से दिया. निर्णायक के भूमिका में नाहिद खां पीरो, मोकीम खां पीरो व रेफरी की भूमिका में सुरेन्द्र सिंह थे. मौके पर राजा खां, सोनू वर्मा, नन्हू खां आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




