आरा में अगस्त क्रांति दिवस पर कांग्रेस का कार्यक्रम, शहीदों को श्रद्धांजलि देकर याद किया आजादी का आंदोलन
माल्यार्पण करते कांग्रेस कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला अध्यक्ष डॉ. श्रीधर तिवारी ने भारत छोड़ो आंदोलन के इतिहास और वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा की.
अगस्त क्रांति दिवस पर भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी की अध्यक्षता में आजादी के आंदोलन के महान क्रांतिकारियों, अमर शहीद बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर हम सबने श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
भारत छोड़ो आंदोलन और गांधीजी के नारे का जिक्र
जिलाध्यक्ष डॉ तिवारी ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत मुंबई के गोवालिया टैंक मैदान, जिसे अब "अगस्त क्रांति मैदान" कहते हैं, से की गई थी. गांधी जी का नारा करो या मरो - प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस कार्यसमिति ने ब्रिटिशों से तुरंत भारत छोड़ने की मांग की.
उसके तत्काल बाद गांधी जी समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता पं जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल, मौलाना आजाद, डॉ राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके बाद ही जनता सड़कों पर उतर आई.
छात्रों, महिलाओं और आम लोगों ने हड़ताल, जुलूस, रेल-तार काटकर आंदोलन चलाया था. इस आंदोलन में पहली बार महिलाओं और युवाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा थी. उसी समय हमारे कांग्रेस के नेताओं ने मुंबई में तिरंगा फहराकर आंदोलन की शुरुआत की.
गांधी जी के शब्दों में आपको एक छोटा सा मंत्र देता हूं - करो या मरो. या तो हम भारत को आजाद कराएंगे या इस कोशिश में मर जाएंगे का आह्वान किया.
वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य और राहुल गांधी के विचार
अमर शहीद बलिदानियों को आज की सरकार महत्व नहीं दे रही है. केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा मिल रहा है और देश के छात्र-छात्राओं, किसान, नौजवान आंदोलन कर रहे हैं. ऐसे में कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी और महत्वपूर्ण हो जाती है कि देश की बिगड़ती गंगा-जमुनी तहजीब को बचाए और उसी आजादी के आंदोलन से प्रेरणा लेकर हमारे नेता राहुल गांधी जी कहते हैं कि डरो मत और इस देश में नफरत के खिलाफ मोहब्बत की दुकान खोली जाएगी.
आज हम सब देश के ऐसे महान क्रांतिकारी वीरों, आजादी के सपूतों, वीर बलिदानियों और महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करने का काम कर रहे हैं.
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेता और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों में पूर्व अध्यक्ष त्रिवेणी प्रसाद सिंह, कांग्रेस विचार विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शशि कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्र, युवा जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, शशि कांत तिवारी, राजेश कुमार, चितरंजन मुन्ना, प्रमोद राय, श्याम सुंदर पांडेय, आशुतोष ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष अभिषेक तिवारी उर्फ गोलू, लक्ष्मण तिवारी, सुनिल कुमार, कन्हैया कुमार, पंकज सिंह आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










