गेहूं की फसल पर ड्रोन से किया उर्वरक व कीटनाशकों का छिड़काव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

शाहपुर नगर पंचायत स्थित राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र में किया गया छिड़काव
विज्ञापन
शाहपुर.
नगर पंचायत स्थित राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्र में कृषि विभाग द्वारा गेहूं की खाड़ी फसल पर ड्रोन तकनीक के माध्यम से दवाओं का छिड़काव किया गया. तरल उर्वरक, कीट ब्याधि, कीटनाशक, खरपतवार नाशी व तरल उर्वरक एनपीके का छिड़काव कराया गया. भोजपुर आत्मा के उपनिदेशक राणा राजीव रंजन व सहायक निदेशक पौध संरक्षण सीमा कुमारी ने बताया कि खड़ी फसलों पर उर्वरक व कीटनाशकों का छिड़काव काफी फायदेमंद होता है. यह तकनीक किसानों को आवश्यक अपनानी चाहिए, ताकि विभिन्न प्रकार के फसलों पर ड्रोन से छिड़काव से पौधें अधिक मात्रा में उर्वरक व कीटनाशक सोख लेती हैं. छिड़काव पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार, एसएमस रणधीर गोस्वामी, एटीएम नीतीश कुमार, सिद्धार्थ कुमार व सलाहकार विश्वकर्मा व रमण कुमार के देखरेख में कराया गया. छिड़काव के दौरान प्रक्षेत्र प्रभारी प्रभु प्रसाद यादव, किसान सरोज पांडे, कुसुम देवी, रेखा देवी व कमलेश कुमार उपस्थित रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










