Arrah News: द होली सेवियर चर्च में शिक्षक प्रशिक्षण समर कैंप का आयोजन, नैतिक शिक्षा देने की दी गयी जानकारी

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
शिक्षक प्रशिक्षण समर कैंप में मौजूद प्रशिक्षक, शिक्षक एवं अन्य प्रतिभागी।

शिक्षक प्रशिक्षण समर कैंप में मौजूद प्रशिक्षक, शिक्षक एवं अन्य प्रतिभागी।

Arrah News: आरा के द होली सेवियर चर्च में आयोजित शिक्षक प्रशिक्षण समर कैंप में शिक्षकों को खेल, डांस, कहानी और नैतिक शिक्षा के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने की तकनीक सिखाई गई. कार्यक्रम में बच्चों को गर्मी से बचाव और नैतिक मूल्यों के प्रति भी जागरूक किया गया.

विज्ञापन


Arrah News: शहर के द होली सेवियर चर्च में एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण समर कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में क्लब लीडर एवं शिक्षकों को बच्चों के बीच खेल-खेल में शिक्षा देने के विभिन्न तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया. कार्यक्रम में डांस, खेल, कहानी, व्यायाम, कलरिंग एवं नैतिक शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया. प्रशिक्षक सुनीता, राजेश चंचल, खुशी, सोनू, कन्हैया एवं राहुल ने शिक्षकों को आकर्षक एवं मनोरंजक तरीके से बच्चों को पढ़ाने और जोड़ने की विधियां बतायीं.

सामाजिक एवं नैतिक शिक्षा पर दिया गया जोर

प्रशिक्षण के दौरान खेल, डांस और कहानी के माध्यम से बच्चों को सामाजिक एवं नैतिक शिक्षा देने की जानकारी दी गयी. ट्रेनर सुनील नीता ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए फल, तरबूज, खीरा आदि का सेवन करना चाहिए. उन्होंने प्रेरणादायक संदेश देते हुए कहा कि ‘जो मुझे सामर्थ देता है, उसमें मैं सब कुछ कर सकता हूं.’

बच्चों को गर्मी से बचाव के बताए उपाय

इस अवसर पर पादरी अनिल जीउत ने कहा कि भोजपुर जिले में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और स्कूलों में छुट्टियां चल रही हैं. ऐसे समय में गांवों के बच्चे पेड़ों की छांव में इकट्ठा होकर गीत, डांस, खेल एवं कलरिंग जैसी गतिविधियों में रुचि लेते हैं. उन्होंने बच्चों को गर्मी से बचाव के उपाय बताते हुए अधिक पानी पीने, छायादार स्थानों में रहने तथा बाहर निकलते समय छाता या गमछा का उपयोग करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि चर्च की ओर से युवाओं को जागरूक किया गया है ताकि वे गांवों में सीजीसी प्रोग्राम चला सकें और बच्चों को नैतिक शिक्षा देने में सहयोग करें. इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है और वे शिक्षा के अधिकारों को भी समझ पाते हैं.

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को दी गयी सीसीसी बुक्स

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को सीसीसी बुक्स भी प्रदान की गयी, ताकि वे गांवों में बच्चों के बीच कार्यक्रम आयोजित कर सकें. वहीं चंचल ने शिक्षकों को ट्रॉफी देकर बच्चों का उत्साहवर्धन एवं स्वागत करने की विधि सिखायी. मौके पर रानी, सुनीता, कविता, रिंकी, ललन, राहुल, रश्मि किरण, मनीष, जोशना, अनमोल, कन्हैया, हरेंद्र समेत कई लोग मौजूद थे.

Also Read: भोजपुर में सीओ पर 1 लाख घूस मांगने का आरोप, न्याय की गुहार लेकर डीएम के पास पहुंचे पीड़ित

विज्ञापन
Vikash Jha

लेखक के बारे में

By Vikash Jha

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन