आरा: जगजीवन हाल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर रिटायर्ड आर्मी मैन के पुत्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
Arrah news

मृतक का फाइल फोटो

Arrah News: आरा के जगजीवन हाल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर कल्याणपुर निवासी युधेश्वर कुमार की मौत हो गई. सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया. मृतक रिटायर आर्मी मैन का पुत्र था. घटना से परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

Arrah News: (मिथिलेश कुमार की रिपोर्ट) दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर जगजीवन हाल्ट के समीप ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी रिटायर आर्मी मैन त्रिभुवन राम के 37 वर्षीय पुत्र युधेश्वर कुमार के रूप में हुई है. घटना की जानकारी सोमवार की सुबह परिजनों को मिली, जिसके बाद घर में कोहराम मच गया। रेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया.

रविवार को घर से निकला था युवक

परिजनों के अनुसार युधेश्वर कुमार रविवार की दोपहर करीब दो बजे घर से आरा जाने के लिए निकला था. देर रात तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका.

सोमवार की सुबह स्थानीय ग्रामीण जब कारीसाथ रेलवे लाइन की ओर गए तो उन्होंने रेलवे ट्रैक के पास एक शव पड़ा देखा. इसकी सूचना तत्काल परिजनों और रेल पुलिस को दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

2022 में बीएसएफ से हुआ था बर्खास्त

परिजनों ने बताया कि युधेश्वर कुमार पहले बीएसएफ में कार्यरत था. वर्ष 2022 में कर्तव्यहीनता के आरोप में उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया था. इसके बाद वह गांव में रहने लगा था. वर्तमान में वह नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा रामनगर मोहल्ले स्थित अपने मकान में रह रहा था.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक अपने दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था. उसके पिता त्रिभुवन राम सेना से सेवानिवृत्त हैं, जबकि छोटा भाई ज्योत प्रकाश सीआईएसएफ में जवान है और वर्तमान में दिल्ली में तैनात है. परिवार में पत्नी कंचन देवी, दो पुत्र प्रिंस कुमार और अंकुर कुमार तथा एक पुत्री अलका कुमारी हैं. घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. पत्नी कंचन देवी सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी शोक का माहौल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें: जहानाबाद के मखदुमपुर में डकैती: हथियार के बल पर परिवार को बनाया बंधक, गहने और नकदी लेकर फरार

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन