भोजपुर में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर महिलाओं को किया गया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
arrah news

माहवारी स्वच्छता दिवस पर महिलाओं को किया गया जागरूक

Arrah News: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर भोजपुर के विभिन्न गांवों में सीएचओ और स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं व किशोरियों को माहवारी स्वच्छता, सैनिटरी पैड उपयोग, संक्रमण से बचाव और भ्रांतियों के प्रति जागरूक किया.

विज्ञापन

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के अवसर पर भोजपुर जिले के विभिन्न आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों एवं पीएसपी सदस्यों ने माहवारी के दौरान स्वच्छता बनाए रखने, संक्रमण से बचाव तथा इससे जुड़ी सामाजिक भ्रांतियों को दूर करने की जानकारी दी.

आरा सदर प्रखंड के धमार आयुष्मान आरोग्य मंदिर अंतर्गत धमार गांव में आयोजित कार्यक्रम में सीएचओ, पीएसपी सदस्य एवं जीविका कम्युनिटी न्यूट्रीशन रिसोर्स पर्सन खुशबू कुमारी ने ग्रामीण संगठन की बैठक के दौरान महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताया.

उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव और संकोच के कारण आज भी कई किशोरियां एवं महिलाएं मासिक धर्म के दौरान पुराने एवं अस्वच्छ कपड़ों का उपयोग करती हैं, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. उन्होंने बताया कि ऐसी लापरवाही भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है.

सैनिटरी पैड के उपयोग और स्वच्छता पर दिया गया जोर

खुशबू कुमारी ने महिलाओं को सैनिटरी पैड के सुरक्षित उपयोग, समय-समय पर पैड बदलने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि माहवारी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इस विषय पर खुलकर चर्चा करने की जरूरत है. साथ ही माहवारी से जुड़े मिथकों और गलत धारणाओं को भी दूर करने का प्रयास किया गया.

जिले के अन्य प्रखंडों में भी हुए जागरूकता कार्यक्रम

इसी क्रम में कोईलवर प्रखंड के धनदिहा गांव में आयोजित टीकाकरण सत्र के दौरान एएनएम सीमा कुमारी और विकास मित्र आरती कुमारी ने महिलाओं को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. वहीं चांदी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ निवेदिता सिन्हा तथा गढ़हनी प्रखंड के लालगंज आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ सिमपी कुमारी ने भी उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों में माहवारी को लेकर जागरूकता बढ़ाना तथा उन्हें सुरक्षित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है.

इसे भी पढ़ें: यूरोप ट्रिप से लेकर महंगे गिफ्ट तक, टेंडर घोटाला मामले में एक्शन, IAS योगेश और अभिलाषा सस्पेंड

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन