भोजपुर में दो ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में राजमिस्त्री की मौत, दो महिलाओं समेत पांच घायल

Updated:
विज्ञापन
arrah news

घटना के बाद मौके पर पुलिस व परिजन

Arrah News: भोजपुर के तीयर थाना क्षेत्र में यादवपुर मोड़ के पास दो ऑटो की टक्कर में राजमिस्त्री खुर्शीद खां की मौत हो गई. हादसे में दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं.

विज्ञापन

Arrah News: (वसीम की रिपोर्ट) भोजपुर जिले के तीयर थाना क्षेत्र के यादवपुर मोड़ के समीप शनिवार की सुबह दो ऑटो की आपसी टक्कर में एक राजमिस्त्री की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. घायलों का इलाज परिजनों द्वारा निजी अस्पताल में कराया जा रहा है. मृतक की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी स्वर्गीय मो. महंगू खां के 40 वर्षीय पुत्र खुर्शीद खां के रूप में हुई है. वह पेशे से राजमिस्त्री था.

परिजनों के अनुसार, खुर्शीद खां शनिवार की सुबह तीयर थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव में राजमिस्त्री का काम करने गया था. वहां से सामान लेने के लिए वह ऑटो से यादवपुर जा रहा था. इसी दौरान यादवपुर मोड़ के समीप पीछे से आ रही एक अन्य ऑटो ने उसके वाहन में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई.

घटनास्थल पर ही हो गई मौत

हादसे में खुर्शीद खां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो में सवार दो महिलाओं समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया.

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के बाद मृतक की पत्नी रजिया खातून सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें: यूरोप ट्रिप से लेकर महंगे गिफ्ट तक, टेंडर घोटाला मामले में एक्शन, IAS योगेश और अभिलाषा सस्पेंड

विज्ञापन
निखिल अनुराग

लेखक के बारे में

By निखिल अनुराग

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन