भोजपुर में जनता की समस्याओं का होगा ऑन-द-स्पॉट समाधान, जानिए वार्ड-वार तारीख
Published by : Nikhil Anurag Updated At : 11 Jun 2026 7:18 PM
नगर निगम, आरा
Arrah News: भोजपुर जिले के सभी नगर निकायों में प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर लगाए जाएंगे. अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ड स्तर पर लोगों की शिकायतें सुनकर त्वरित समाधान किया जाएगा.
Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) भोजपुर जिले के सभी नगर निकायों में अब लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए नियमित सहयोग शिविर लगाए जाएंगे. जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर नगर निगम और नगर परिषद क्षेत्रों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को विशेष शिविर आयोजित होंगे. इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहकर आम नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करेंगे.
हर माह दो बार लगेगा सहयोग शिविर
जिलाधिकारी ने बताया कि शिविरों के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही आवेदन प्राप्त कर उनका निष्पादन सुनिश्चित करेंगे. शिविर से पहले सभी वार्डों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा. स्थानीय स्तर पर लोगों से आवेदन लिए जाएंगे और उनकी समस्याओं को संकलित कर समाधान की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.
नगर निगम आरा समेत सभी निकायों में होगा आयोजन
आरा नगर निगम, पीरो नगर परिषद, कोईलवर, गड़हनी, शाहपुर, बिहिया और जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्रों में निर्धारित तिथियों पर अलग-अलग वार्डों के लिए शिविर आयोजित किए जाएंगे. इसके लिए स्थान और वार्डवार सूची जारी कर दी गई है.
लोगों को मिलेगी राहत
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही हो और शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता एवं तेजी आए. शिविरों की निगरानी के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई है.
भोजपुर के नगर निकायों में कब-कब लगेगा सहयोग शिविर, जानिए वार्ड-वार तारीख….
आरा नगर निगम
दिनांक 16.6.2026
वार्ड नंबर- 1,2 (सिंगही स्कूल)
वार्ड नंबर- 3,4 एवं 5 (मझौवा उजियार टोला सूर्य मंदिर)
वार्ड नंबर- 6,7 (आदर्श मध्य विद्यालय)
वार्ड नंबर- 8,25 (हरखेन कुमार जैन धर्मशाला)
वार्ड नंबर- 9,10 (नगर निगम कार्यालय)
वार्ड नंबर- 11 (पंजदेव मंदिर कृष्ण नगर)
दिनांक 7.7.2026
वार्ड नंबर 12 एवं 13 ब्रह्महर्षी स्कूल
वार्ड नंबर 1415 एवं 16 सकता जापानी फॉर्म
वार्ड नंबर 17 एवं 18 कृषि भवन
वार्ड नंबर 19 एवं 39 राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय नवादा
वार्ड नंबर 20 एवं 21 नागरी प्रचारिणी सभागार
वार्ड नंबर 22 एवं 24 जैन धर्मशाला
दिनांक 21.7.2026
वार्ड नंबर 23 एवं 37 पशुपालन कार्यालय आरा
वार्ड नंबर 26 एवं 27 कोहिनूर मैरेज हॉल
वार्ड नंबर 28 एवं 29 किडजी स्कूल
वार्ड नंबर 30 एवं 33 रामगढ़िया मंदिर
वार्ड नंबर 31 एवं 32 मोनाको कुंवर विद्यालय
वार्ड नंबर 34 एवं 35 जैन वाला विश्राम विद्यालय
दिनांक 18.8.2026
वार्ड नंबर -36 -सामुदायिक हाल
वार्ड नंबर- 38 -बड़ी मठिया
वार्ड नंबर -40 एवं 41- क्षत्रिय प्लस टू उच्च विद्यालय
वार्ड नंबर- 42 ,43 बाजार समिति प्रांगण
वार्ड नंबर- 44, 45 बिजली विभाग
पीरो नगर परिषद
16.6.26
वार्ड नंबर- 1 ,2, 18 ,19, 20 एवं 21 ओझवलिया मोड़, लहराबाद कॉलेज
7.7.26
वार्ड नंबर 10, 11, 12, 13, 14, 15 ,25 एवं 26- प्लस टू उच्च विद्यालय पीरो
21.7.2026
वार्ड नंबर 17, 22, 23 एवं 24 प्राथमिक विद्यालय मिल्की पीरो
18.8.26
वार्ड नंबर 3,4,5 ,6,7,8, 9 एवं 16 प्राथमिक विद्यालय भागलपुर पीरो
नगर पंचायत कोईलवर
16.6.2026
वार्ड नंबर 4,5,6 एवं 7 सम्राट अशोक भवन
7.7.2026
वार्ड नंबर 2 एवं 3- उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालक कोईलवर
वार्ड नंबर 9 एवं 10 – नगर पंचायत कार्यालय कोईलवर
21.7.26
वार्ड नंबर 8- कन्या मध्य विद्यालय
वार्ड नंबर 1- मध्य विद्यालय कटकैरा
18.8.2026
वार्ड नंबर -11,12 13 एवं 14 प्राथमिक विद्यालय सुरौंदा कॉलोनी
नगर पंचायत गड़हनी
16.6.26
वार्ड नंबर- 1,8 एवं 11 न्यू प्राथमिक विद्यालय उत्तर पट्टी गड़हनी
7.7.2026
वार्ड नंबर- 2,3 एवं 10 संस्कृत प्राथमिक विद्यालय गड़हनी
21.7.2026
वार्ड नंबर- 6,7 एवं 9 -उत्क्रमित मध्य विद्यालय, गड़हनी
18.8.2026
वार्ड नंबर- 4,5 एवं 12 उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय गड़हनी
नगर पंचायत शाहपुर
16.6.2026
वार्ड नंबर -6,7 एवं 8 वार्ड नंबर 8 स्थित हाई स्कूल शाहपुर
7.7.2026
वार्ड नंबर -4,10 एवं 11 -वार्ड नंबर 11 स्थित रैन बसेरा नगर पंचायत शाहपुर
21.7.2026
वार्ड नंबर -3,5 एवं 9- वार्ड नंबर 9 स्थित कन्या मध्य विद्यालय शाहपुर
18 .8 .2026
वार्ड नंबर- 1 एवं 2, वार्ड नंबर 11 स्थित नगर पंचायत कार्यालय शाहपुर
नगर पंचायत बिहिया
16 .6 .2026
वार्ड नंबर- 8, 9 एवं 14 व्यापार मंडल बिहिया
7.7.2026
वार्ड नंबर 5,6,7 एवं 13, प्रखंड पुस्तकालय
21.7.26
वार्ड नंबर -10, 11 एवं 12 -प्राथमिक विद्यालय सूर्य मंदिर पोखरा
18 -8 -2026
वार्ड नंबर -1,2,3 एवं 4 -नहर पर महावीर स्थान
नगर पंचायत जगदीशपुर
16 .6 .2026
वार्ड नंबर 10, 11, 12, 13 एवं 14 नया टोला स्थित रैन बसेरा
7-7- 2026 वार्ड नंबर 1,2,3 एवं 9 – सामुदायिक भवन शिवाजी पोखरा
21.7.26
वार्ड नंबर 7, 15 ,16 ,17 ,18 – नगर पंचायत जगदीशपुर कार्यालय प्रांगण
18.8.2026
वार्ड नंबर 4,5,6 एवं 8 – नगर पंचायत जगदीशपुर कार्यालय प्रांगण
Also Read: पटना: साथी की गोली से घायल हुआ युवक, वारदात के बाद बाइक भी ले उड़ा आरोपी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










