आरा में स्वतंत्रता सेनानी हरिपाल दुबे की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी, वक्ताओं ने नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 30 May 2026 8:56 PM

विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी हरिपाल दुबे की पुण्यतिथि मनाई गई

Arrah News: आरा के ईजरी व सलेमपुर विद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी हरिपाल दुबे की पुण्यतिथि पर विचार संगोष्ठी हुई. उनके योगदान को याद कर श्रद्धांजलि दी गई और छात्रों को प्रेरित किया गया.

विज्ञापन

Arrah News: (नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट) प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी हरिपाल दुबे की पुण्यतिथि की पूर्व संध्या पर उच्च माध्यमिक विद्यालय ईजरी एवं मध्य विद्यालय सलेमपुर के प्रांगण में विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस दौरान उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

भारत छोड़ो आंदोलन में रहा अहम योगदान

प्रधानाध्यापक मुकेश प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि हरिपाल दुबे ने महात्मा गांधी के आह्वान पर भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभाई और देश की आज़ादी में महत्वपूर्ण योगदान दिया. इसी आंदोलन के दौरान हरिपाल दुबे, जंगिलाल एवं लक्ष्मण दुबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. आजादी के बाद उनके योगदान के लिए उन्हें ताम्रपत्र से सम्मानित किया गया. वक्ताओं ने उनके देशभक्ति पूर्ण जीवन को नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बताया.

कृष्ण चंद्र दुबे को भी किया गया याद

कार्यक्रम में उच्च कोटि के लेखक, कुशल पुलिस पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण चंद्र दुबे उर्फ मनन दुबे को भी याद किया गया. वक्ताओं ने कहा कि उनका विद्यालय से विशेष लगाव रहा है और वे हमेशा समाज सेवा के लिए समर्पित रहे. सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

Also Read: गया के 15 केंद्रों पर आज बीसीईसीई-2026 प्रवेश परीक्षा, 7400 से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन