ePaper

नासूर बन गयी है नगर में जाम की समस्या, प्रशासन मौन

Updated at : 10 Nov 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
नासूर बन गयी है नगर में जाम की समस्या, प्रशासन मौन

मिनट भर की दूरी तय करने में लग रहा घंटों का समय

विज्ञापन

आरा.

नगर में लग रहे हर दिन के जाम से नगरवासी काफी परेशान हैं. सोमवार को पूरे दिन महावीर टोला में जाम के कारण शिवगंज चौक से लेकर जेल रोड, बड़ी मठिया, करमन टोला में भी जाम लग रहा. इस कारण लोग इससे कराहते रहे एवं त्राहिमाम करते रहे. मिनट भर की दूरी तय करने में लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. सड़कों पर स्थिति ऐसी थी की गाड़ी से कौन कहे, पैदल चलना भी आफत भरा हो गया था. बता दें कि यह स्थिति सिर्फ एक दिन की नहीं है, बल्कि हर दिन लोग जाम की समस्या से दो-चार हो रहे हैं, लेकिन जिला और पुलिस प्रशासन इस ओर कोई स्थायी समाधान नहीं निकाल पा रहा है.

जीरो माइल पर रात में लग रहा जाम

वहीं, हालात ऐसे हैं कि जीरो माइल पर दिन की कौन कहे रात में भी जाम की स्थिति बने रह रही है. घंटों वाहन जाम में फंसे रह रहे हैं. ट्रकों की लंबी कतार लगी रह रही है. छोटे चार पहिया वाहन एवं मोटरसाइकिल भी जाम से निकल नहीं पा रहे हैं. लोगों को इधर-उधर का रास्ता जाम से मुक्ति के लिए ढूंढना पड़ रहा है एवं उन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर अपने गंतव्य पर पहुंच पा रहे हैं.

लगभग चार घंटे तक लगा रहा जाम

शिवगंज चौक से लेकर जेल रोड, बड़ी मठिया, करमन टोला, महावीर टोला में लगभग चार घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही. कई लोग जाम में फंस कर काफी परेशान हो रहे थे. एंबुलेंस, रसोई गैस सिलिंडर की गाड़ी सहित स्कूल बस भी फंसे हुए थे. सुबह 11 बजे से लेकर शाम के पांच बजे तक जाम की स्थिति बनी रही.

समय की होती है बर्बादी, बिगड़ते हैं काम

जाम के कारण एक तरफ लोगों के समय की बर्बादी होती है, तो दूसरी तरफ उनके कई काम बिगड़ जाते हैं. इसमें कई लोग अपने कई तरह के काम से जानेवाले होते हैं. किसी को कचहरी जाना होता है, तो कई कर्मियों व पदाधिकारियों को अपने कार्यालय जाना होता है. वहीं, कई मरीजों को अस्पताल पहुंचने की जल्दी रहती है. कई प्रसूति वाली महिलाओं को भी अस्पताल जाना होता है.

पतली सड़कों पर अधिक संख्या में वाहनों के चलते लग रहा जाम

नगर की सैकड़ों वर्ष पुरानी पतली सड़कें दर्जनों गुना बढ़ गये वाहनों का बोझ नहीं उठा पा रही हैं. वहीं जिले की कई सड़कें भी इसी स्थिति में हैं. नगर को छोड़कर पटना, बक्सर, सासाराम, भभुआ, छपरा, जहानाबाद, औरंगाबाद आदि जगहों पर जानेवाली गाड़ियों के लिए बाइपास नहीं होने के कारण जाम की स्थिति में और भी समस्या पैदा करती हैं.

बेतरतीब परिचालन से जाम हो रहीं सड़कें

नगर में बाइक चालकों द्वारा बेतरतीब परिचालन से सड़कें प्राय जाम हो रही हैं, लेनिंग व्यवस्था का पालन नहीं किया जा रहा है. बाइक चालक कहीं भी बाइक को जाम के बीच में ले जाते हैं. थोड़ा भी इंतजार करने की स्थिति में चालक नहीं होते हैं. सभी को जाने की जल्दी बाजी होती है. इस कारण लेनिंग व्यवस्था का पालन नहीं किया जाता है. इससे सड़कें जाम हो जाती हैं. इस पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाती है. ट्रैफिक पुलिस नकारा साबित हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन