प्राणप्रतिष्ठा यज्ञ के लिए जलभरी यात्रा आज
Updated at : 07 Mar 2025 10:18 PM (IST)
विज्ञापन

ड़हरा प्रखंड के ज्ञानपुर सेमरिया गांव में मां दुर्गा, काली व बजरंगबली की मूर्ति का होना है प्राणप्रतिष्ठा
विज्ञापन
बड़हरा.
प्रखंड अंतर्गत ज्ञानपुर सेमरिया गांव में नव निर्मित मां दुर्गा, काली व बजरंगबली मंदिर के प्राणप्रतिष्ठा को लेकर आठ मार्च को जलभरी का आयोजन होगा. जलभरी में ग्रामीण समेत क्षेत्र के लोग शामिल होंगे. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. जलभरी के बाद नौ मार्च को पंचांग पूजन व अरणी मंथन, 10 मार्च को प्राणप्रतिष्ठा, 11 मार्च को 24 घंटे का अखंड कीर्तन, 12 मार्च को भंडारा व दुगोला कार्यक्रम है. दुगोला कार्यक्रम में चर्चित भोजपुरी व्यास अजित हलचल और कमलवास कुंवर के बीच कड़ा मुकाबला दर्शकों को देखने को मिलेगा. प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ पंडित नवल किशोर शास्त्री के सानिध्य में आयोजित होने जा रहा है. इस महायज्ञ में मेला लगा हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




