ePaper

राशन वितरण में मनमानी किये जाने की एसडीओ से शिकायत

Updated at : 12 Nov 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
राशन वितरण में मनमानी किये जाने की एसडीओ से शिकायत

पीरो नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 निवासी पीड़ित लाभुक ने की शिकायत

विज्ञापन

पीरो.

पीरो नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में राशन वितरण में डीलर द्वारा मनमानी किये जाने की शिकायत एसडीओ से की गयी है. पीरो के वार्ड संख्या 16 निवासी विंध्याचल प्रसाद ने पीरो एसडीओ को लिखित शिकायत देकर उक्त डीलर के खिलाफ कार्रवाई किये जाने का अनुरोध किया है.

एसडीओ को दिये गये आवेदन के अनुसार नगर के वार्ड संख्या 16 के जविप्र डीलर के पास जब वे अपना राशन लेने गये तो उन्होंने राशन देने से इंकार कर दिया. डीलर ने बिना राशनकार्ड के राशन देने से मना कर दिया. जबकि विंध्याचल प्रसाद पूर्व में भी उनके पास से हो राशन का उठाव किया है और उनके द्वारा अपना राशन कार्ड नंबर भी बताया गया. आवेदन कर्ता के अनुसार मनमानी का विरोध करने पर डीलर द्वारा उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया, जिस कारण उन्हें बगैर राशन लिये ही वापस लौटना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन