विभिन्न मामलों में वांछित 50 हजार का इनामी झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार
Published by :DEVENDRA DUBEY
Published at :02 Jan 2026 7:16 PM (IST)
विज्ञापन

आरोपित से पुलिस कर रही पूछताछ
विज्ञापन
बड़हरा.
प्रखंड अंतर्गत कृष्णागढ़ थाना पुलिस व एसटीएफ पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी को झारखंड के रामगढ़ से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया गांव निवासी लालबाबू यादव का पुत्र ठाकुर यादव बताया जा रहा है. प्रशिक्षु डीएसपी सह कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष इशानी सिन्हा ने बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और कृष्णगढ़ थाने की पुलिस द्वारा संयुक्त कार्रवाई की गयी. गुप्त सूचना के आधार पर की गयी इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने रामगढ़ से आरोपित को दबोच कर थाना लायी. आरोपित के विरुद्ध हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट एवं आपराधिक षड्यंत्र समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं. कई वर्षो से पुलिस तलाश में थी. गिरफ्तारी के बाद आरोपित से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




