दाखिल-खारिज, परिमार्जन और आधार सीडिंग के कार्य में लाएं तेजी : डीएम

Published by : DEVENDRA DUBEY Updated At : 13 May 2025 8:49 PM

विज्ञापन

जिलाधिकारी राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की

विज्ञापन

आरा.

जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया ने राजस्व विभाग से संबंधित दाखिल-खारिज, परिमार्जन और आधार सीडिंग की प्रगति की समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को 75 और 35 दिनों से लंबित दाखिल-खारिज के मामलों का अविलंब निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये.

अभियान ””””बसेरा 2”””” के तहत उन्होंने सभी अंचलों में विशेष कैंप के माध्यम से पात्र लाभुकों को ससमय वास योग्य भूमि प्रदान करने का निर्देश दिये. इसके अलावा, उन्होंने सभी भूमि सुधार उप समाहर्ताओं एवं अपर समाहर्ता को इस कार्य का सतत अनुश्रवण सुनिश्चित करने का आदेश दिया. परिमार्जन से जुड़े लंबित आवेदनों की विस्तृत समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारियों को कैंप मोड में कार्य कर एक सप्ताह के अंदर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिये. इस बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता,सभी अंचलाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन