ePaper

10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

Updated at : 12 Nov 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

छात्र-छात्राओं को अभिनय के गुर सिखायेगा रंगमंडल "सूत्रधार 10 दिनों तक चलेगा एक्टिंग, संवाद अदायगी और बॉडी लैंग्वेज का प्रशिक्षण

विज्ञापन

आरा

. सूत्रधार, रंगमंडल के तत्वावधान से 12 से 21 नवंबर तक अभिनय कार्यशाला का बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया, जिसमें विद्यालय में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं में से अभिनय-एक्टिंग के प्रति लगाव रखने वाले बच्चों को अभिनय के गुर सिखाया जायेगा. यह अभिनय कार्यशाला रोजाना सुबह 11:30 से 02:30 बजे तक मध्य विद्यालय यादव विद्यापीठ, मौलाबाग, आरा में आयोजित है.

उद्घाटन के मौके पर स्कूल के प्राचार्य अनिल कुमार सिंह ने कहा के इस कार्यशाला में बाल कलाकारों को अभिनय की बारीकियां सिखाई जायेगी, ताकि भविष्य के कलाकार बनकर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे. बच्चों को वरिष्ठ रंगकर्मी अंबुज कुमार, अनिल कुमार सिंह, बीरेंद्र कुमार ओझा, भरत कुमार आर्या बतौर प्रशिक्षक बाॅडी मूवमेंट से लेकर वाइस पर नियंत्रण, कल्पना से लोक निर्माण, ध्यान, उप पाठ पर प्रतिक्रिया, उच्चारण, योगा तक की प्रैक्टिस कराई जायेगी. इस कार्यशाला में बच्चों को थिएटर से लेकर सिनेमाई एक्टिंग के बीच की बारीकियां भी बतायी जायेंगी. इस अवसर पर अमरनाथ प्रसाद, विद्या प्रकाश, मो. रफ़त आलम, आविश अनवर, बिंदु कुमारी, कुमारी अमृता सिंह सहित दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे. इस कार्यशाला में काफी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन