ePaper

उर्स के दूसरे दिन मजार पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

Updated at : 09 Nov 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
उर्स के दूसरे दिन मजार पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़

तीन दिवसीय उर्स में पहुंचे कई राज्यों के श्रद्धालु

विज्ञापन

बिहिया.

प्रखंड मुख्यालय बिहिया स्थित मखदुम साहब के मजार पर लगे तीन दिवसीय उर्स के दूसरे दिन रविवार को हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. उर्स के दौरान बाबा के मजार पर चादरपोशी व मन्नतें मांगने को लेकर बिहार के अलावा पश्चिम बंगाल, उत्तरप्रदेश, झारखंड समेत अन्य जगहों से आनेवाले श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और लोगों में मजार पर माथा टेक कर अपने परिवार की सलामती की दुआ मांगने तथा चादरपोशी करने की होड़ मची रही.

उर्स के दौरान मजार स्थल के आसपास मेला जैसा नजारा दिखा. मेले में बाबा के मजार पर चढ़ाये जाने वाले प्रसाद समेत खाने-पीने की अनेक दुकानें सजी हुई हैं. अनगिनत अस्थायी दुकानों व झूला लगाये जाने के कारण हर ओर रौनक नजर आ रही है. उर्स मेला में शामिल होने को लेकर बिहिया रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली सभी ट्रेनों समेत विभिन्न वाहनों में भी भारी भीड़-भाड़ रही.

भौतिक बाधा से मुक्ति के लिए लगी रही होड़मखदूम साहब के मजार पर भौतिक बाधा से मुक्ति के लिए पुरुषों व महिलाओं में होड़ लगी रही. पुरुष मजार स्थल के पास रखे भारी-भरकम पत्थर को उठाकर जहां अपने को भौतिक बाधा से मुक्त मान रहे थे. वहीं, महिलाएं भी मजार स्थल के समीप विभिन्न विधियों से खुद को भौतिक बाधा से मुक्ति दिलाने के लिए प्रयासरत देखी गयीं. ऐसी मान्यता है कि मखदूम साहब के मजार पर आनेवाले श्रद्धालुओं को भौतिक बाधाओं से मुक्ति मिल जाती है. मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस बल की तैनातीसुरक्षा कारणों को लेकर मजार स्थल के पास पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मालूम हो कि पूर्व में असामाजिक तत्वों के कारण मजार स्थल के आसपास व मेला में मारपीट व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं घटित होते रहती थी जिसके बाद कमिटी की मांग पर मजार स्थल पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती की गयी है तथा नप प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल और चलंत शौचालय की सुविधा भी मुहैया करायी गयी है. तीसरे दिन होगा दममदार का आयोजनउर्स के तीसरे और आखिरी दिन सोमवार की रात में मजार स्थल पर दममदार का आयोजन किया जायेगा जिसमें आग के जलते हुये कुंड में सांईं कूदते हैं. कुंड से आग के बुझे हुये राख को लेने के लिये श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है. बताया जाता है कि उक्त राख को शरीर पर लगाने से भौतिक बाधाओं से मुक्ति मिलती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEVENDRA DUBEY

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन