72 घंटे में छह घरों से 64 लाख रुपये के आभूषण व नकदी हुई चोरी,लोगो मे दहशत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2026 3:35 PM

विज्ञापन

72 घंटे में छह घरों से 64 लाख रुपये आभूषण एवम नकदी हुई चोरी.

विज्ञापन

नगर पंचायत एवम ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल एक भी घटना को उदभेदन कनहीं कर पायी है पुलिस पकड़ीदयाल-थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने 72 घंटे में छह घरों के ताला तोड़कर 64 लाख रुपये के आभूषण एवम नकदी चोरी कर लिये. उक्त चोरी की घटनाओ से आम शहरी एवम ग्रामीण दहशत में है.बीते 22 मई शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने बड़कागांव के सेवानिवृत्त शिक्षक ओंकार सिंह एवम उनके पट्टीदार शैलेन्द्र कुमार के घरों का ताला तोड़कर करीब आठ लाख के आभूषण एवम नकदी चोरी कर ली.तब घरवाले अपने परिजन का इलाज कराने पटना गए थे.24 मई रविवार को अज्ञात चोरों ने नगर पंचायत के वार्ड 02 में नहर रोड स्थित सुरेंद्र साह के घर से ताला तोड़कर 3 लाख के नकदी सहित 4 लाख का आभूषण चोरी कर ली. उसी रात्रि अज्ञात चोरों ने उनके कियेदार संजय प्रसाद के घर से 18 लाख के नकदी एवम आभूषण चोरी कर ली.घटना समय सुरेंद्र साह फेनहारा गए थे ,वही उनके किरायेदार संजय प्रसाद बहन के श्राद्ध में झारखंड गए थे.बीते सोमवार ,25 मई को नगर पंचायत के वार्ड छह में पृथ्वी चन्द्र प्रसाद के घर से ताला तोड़कर दो लाख नकद सहित 23 लाख के आभूषण चोरी हुई.उसी रात उनके पड़ोसी मनीष कुमार घर से छह लाख रुई कीमत की आभूषण चोरी हई.चोरो के दुस्साहस से नगर पंचायत एवम ग्रामीण क्षेत्र में दहशत का माहौल है.पुलिस सभी प्रभावितों के घर जाकर मामले की जांच की लेकिन न चोर पकड़ में आया ,न चोरी की घटना रुक रही है.इस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि जल्द ही चोर पकड़े जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन