लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Updated at : 11 Nov 2025 5:47 PM (IST)
विज्ञापन

जब्त शराब का बाजार मूल्य लगभग चार लाख रुपये के करीबशराब को उत्तरप्रदेश से वैशाली ले जाया जा रहा था
विज्ञापन
आरा
. जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के आदेश पर मद्यनिषेध विभाग ने जिले में शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी एवं वाहन जांच अभियान चला रहा है. इसी क्रम में सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश को गुप्त सूचना मिली की एक कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब उत्तरप्रदेश से वैशाली ले जायी जा रही है. निरीक्षक मद्यनिषेध प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम बनायी गयी. टीम को बक्सर-पटना फोरलेन पर गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर ओवरब्रिज एनएच-922 के पास एक महत्वपूर्ण सफलता मिली. वाहन जांच के क्रम में शक के आधार पर एक क्रेटा कार को रोका गया. जांच करने पर वाहन के अंदर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी. उक्त वाहन पर निबंधन संख्या अंकित नहीं पाया गया. वाहन के चालक वैशाली जिले के विदूपुर थाना क्षेत्र के पटौदी निवासी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया. उसे आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय को सुपुर्द किया गया. उक्त वाहन से कुल 1368 पीस में 259.920 लीटर जब्त की गयी. जब्त शराब का बाजार मूल्य करीब चार लाख रुपये के करीब है. छापेमारी दल में निरीक्षक प्रकाश चंद्र, अवर निरीक्षक शिवम कुमार झा, सहायक अवर निरीक्षक रवि कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजकुमार राजा, के साथ मद्यनिषेध सिपाही, सैप और होमगार्ड के जवान शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




