आरा कैनाल में डूबा 12 वर्षीय युवक, चचरी पुल पार करते समय हुआ हादसा; NDRF चला रही सर्च ऑपरेशन

Author Narayan tripathi|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
एनडीआरएफ की टीम खोजबीज करती | Prabhat Khabar Network

एनडीआरएफ की टीम खोजबीज करती | Prabhat Khabar Network

भोजपुर जिले के इमादपुर गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जहां 12 वर्षीय अंकुश नहर पार करते समय डूब गया. एनडीआरएफ की टीम शव की तलाश में जुटी है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

विज्ञापन

Arrah Canal Drowning : भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के इमादपुर गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया. आरा कैनाल नहर पर बने चचरी पुल को पार करने के दौरान पैर फिसलने से 12 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया. सूचना मिलने पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन देर शाम तक किशोर का शव बरामद नहीं हो सका. घटना के बाद परिवार और ननिहाल में मातम पसरा हुआ है.

Arrah News : चचरी पुल पार करते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान कायमनगर थाना क्षेत्र के मोखलीसा गांव निवासी रवि कुमार के 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, अंकुश अपनी मां के ऑपरेशन के बाद करीब चार महीने से इमादपुर स्थित ननिहाल में रह रहा था.

रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे वह गांव के ही एक लड़के सत्यम के साथ घूमने निकला था. इसी दौरान दोनों आरा कैनाल नहर पर बने चचरी पुल को पार कर रहे थे. तभी अचानक अंकुश का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा. देखते ही देखते वह नहर की तेज धारा में डूब गया.

साथी ने देर से दी सूचना

घटना के बाद साथ मौजूद सत्यम घबरा गया. वह कुछ देर बाद घर पहुंचा और अपनी मां को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद सत्यम की मां ने अंकुश के ननिहाल वालों को सूचना दी. परिजन तत्काल घटनास्थल पहुंचे और अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चला. इसके बाद इमादपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई.

NDRF की टीम चला रही सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही इमादपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से खोजबीन शुरू कराई. बाद में एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. टीम नहर में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किशोर का शव बरामद नहीं हो सका था.

मां का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की खबर मिलते ही अंकुश की मां पुनीता देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मां बार-बार बेटे का नाम लेकर बेसुध हो रही थी. ननिहाल में भी मातम पसरा है और परिवार के लोग बेसब्री से अंकुश के शव के मिलने का इंतजार कर रहे हैं. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.


विज्ञापन
Narayan Tripathi

लेखक के बारे में

By Narayan Tripathi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन