ePaper

गया में हथियारबंद अपराधियों ने किसान के सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

Updated at : 09 Jun 2022 4:33 PM (IST)
विज्ञापन
गया में हथियारबंद अपराधियों ने किसान के सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार को एक किसान की हत्या कर दी. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिसार पहाड़ के पास की है. बताया जाता है कि हथियारबंद अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये.

विज्ञापन

गया. हथियारबंद अपराधियों ने गुरुवार को एक किसान की हत्या कर दी. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बिसार पहाड़ के पास की है. बताया जाता है कि हथियारबंद अपराधियों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की.

सिर और सीने में मारी गोली

पुलिस के अनुसार हथियारबंद अपराधियों ने किसान को सिर और सीने में गोली मारी है. इसके कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान वेलहंटी गांव निवासी किशोरी यादव के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज भेज दिया है. घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है. परिजनों की माने तो भूमि विवाद को लेकर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है.

बेटी के ससुराल से आ रहे थे

घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया किशोरी ढिवर-सिमराही गांव स्थित अपनी बेटी के ससुराल से घर लौट रहे थे. इसी बीच, परोरिया बाजार से जैसे ही घर की ओर बढ़े बाइक सवार दो अपराधियों ने जबरन बाइक पर बैठा लिया और सीने और सिर में गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

जांच में जुटी पुलिस 

घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये. गोली किसने मारी है इसका पता अब तक नहीं चल पाया है. घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन