पानी भरे गड्ढे से युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 18 May 2026 6:15 PM

विज्ञापन

शव मिलने के बाद परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

13 मई से लापता था पवन तिवारी

जोगबनी. जोगबनी थाना क्षेत्र के भेड़ियारी वार्ड संख्या 17 स्थित भेड़ियारी-नीरपुर सड़क मार्ग में निर्माणाधीन पुल के समीप पानी भरे गड्ढे में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गयी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला. मृतक की पहचान बथनाहा कोसी कॉलोनी वार्ड संख्या 66 निवासी पवन तिवारी, पिता कैलाश तिवारी के रूप में हुई है. बताया गया कि पवन तिवारी बीते 13 मई से लापता था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी को लेकर जोगबनी थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगायी थी. वहीं शव दो तीन दिनों से पानी में पड़े रहने के कारण पूरी तरह सड़-गल चुका था. जिससे चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था. परिजनों ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की. घटना की सूचना पर अररिया से फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची.

ट्रांसपोर्ट में काम करता था पवन

परिजनों ने बताया कि पवन तिवारी जोगबनी स्थित पशुपति ट्रांसपोर्ट में काम करता था. मृतक के भाई पिंटू तिवारी ने बताया कि बीते 13 मई की सुबह वह रोज की तरह काम पर गया था. शाम करीब 07 बजे मोबाइल पर बात हुई थी, तब उसने कहा था कि वह घर लौट रहा है. इसके बाद जब दोबारा फोन किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा. रातभर खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक पवन तिवारी अपने पीछे 12 वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार, पत्नी सरिता देवी, मां व अन्य परिजनों को छोड़ गया. शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

हत्या की आशंका जता रहे परिजन

मृतक के परिजनों ने आशंका जताई कि पवन की हत्या कर शव को पानी में फेंका गया होगा. वही पुलिस ने कहा है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं आम है. वहीं घटना की सूचना पर जोगबनी पुलिस मौके पर पहुंच शव को पानी से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है. इस दौरान मृतक की मां ने नाराजगी जताई कि पवन की मौत कैसे हुई. पुलिस दोषियों को गिरफ्तार करें. हालांकि पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया. वही स्थानीय मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रोहित यादव, वार्ड पार्षद शतीश कौशिक, राकेश राणा, पंकज मंडल , मिट्टी सोनी सहित अन्य लोग पहुंच परिवार के लोगों को सांत्वना दी.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन