सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 31 Dec 2025 8:25 PM
मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
जोगबनी. भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रानी क्षेत्र में मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में जोगबनी के एक युवक की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है. यह घटना रात 10:20 बजे हुई थी. जब एक बाइक पर दो सवार व्यक्ति डिवाइडर से टकरा गये. बाइक पर सवार होकर दोनों युवक विराटनगर से जोगबनी की ओर आ रहा था. जोगबनी छोटी मस्जिद वार्ड संख्या 08 निवासी मो कासिम के पुत्र 22 वर्षीय मो राजा की मौके पर ही मौत हो गयी. वहीं पीछे बैठे 20 वर्षीय मो इमरान उर्फ गोलछा (पिता कादिर) छोटी मस्जिद जोगबनी निवासी गंभीर रूप से घायल हो गया. दोनों को इलाज के लिए विराटनगर स्थित कोशी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मोहम्मद राजा को मृत घोषित कर दिया. वही गंभीर रूप से घायल इमरान का इलाज जारी है. जानकारी अनुसार मृतक राजा की शादी महज छह माह पहले ही हुई थी. परिवार में माता-पिता के अलावा तीन बहनें रौशनी, साहिन व मुस्कान हैं. राजा की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










