ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Published at :16 Feb 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

झारखंड के गिरीडीह का निवासी है मृत युवक

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिमराहा कटिहार रेल मंडल के जोगबनी कटिहार रेल खंड पर सिमराहा के समीप शनिवार की रात्रि सीमांचल ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी. इसकी सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची सिमराहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में किया. आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेजा. इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष इम्तियाज खान ने बताया कि मृत युवक का नाम सन्नी ठाकुर (28) है. जो झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के कुलगो गांव का निवासी है. इसके पिता का नाम धनेश्वर ठाकुर है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना मिली की कटिहार जोगबनी रेल खंड पर सिमराहा के समीप सीमांचल ट्रेन संख्या 12487 से केजे 83/2-3 किमी के समीप गिरकर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है. शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी तरह का आवेदन अभी नही मिला है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. ————– एक वारंटी गिरफ्तार सिमराहा. सिमराहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड से संबंधित मामले में एक वारंटी को बैलेय पोठिया से गिरफ्तार किया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष इम्तियाज खान ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम शोएब उर्फ अयूब है. जो फारबिसगंज दरभंगिया टोला का निवासी है. जो वर्तमान में अपने ससुराल बैले पोठिया में रह रहा है. जिसे आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन