चोरी की बाइक बेचने आया युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
चोरी की बाइक बेचने आया युवक गिरफ्तार

पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की रात चोरी की पल्सर बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. रानीगंज थाना के दारोगा सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार की देर रात सूचना मिली कि एक युवक परसाहाट में चोरी की पल्सर बाइक बेचने आया हुआ है. उक्त युवक बाइक के साथ एक पान दुकान पर खड़ा है. सूचना पर दारोगा अभिषेक कुमार सहित पुलिस बल के साथ जब उक्त पान दुकान के समीप पहुंचे. तो पुलिस बल को देखकर युवक भागने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. युवक से बाइक का कागजात मांगा गया, तो कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. युवक ने पुलिस को बताया कि यह बाइक चोरी की है. इसके बाद पुलिस ने युवक को मौके पर गिरफ्तार कर थाना लाया. आरोपित युवक सिमराहा थाना क्षेत्र के धनगड़ा वार्ड संख्या 09 निवासी निलेश कुमार पिता महानंद यादव बताया जा रहा है. रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपित से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
Animesh Kumar

लेखक के बारे में

By Animesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन