11 से 31 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, परिवार नियोजन पर रहेगा जोर

Updated:
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े को ल

विश्व जनसंख्या दिवस के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

अररिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में 11 से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य परिवार नियोजन को बढ़ावा देना और लोगों को जागरूक करना है।

विज्ञापन

अररिया : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकटी में आगामी 11 से 31 जुलाई तक आयोजित होने वाले जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के सफल संचालन को लेकर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अजमत राणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. बैठक में अभियान की रूपरेखा, कार्ययोजना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई.

गांव-गांव चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और टोला सेवक गांव-गांव जाकर ऐसे दंपतियों की पहचान करेंगे, जो परिवार नियोजन अपनाना चाहते हैं या बच्चों के बीच उचित अंतर रखना चाहते हैं. ऐसे लाभार्थियों की सूची तैयार कर उन्हें पखवाड़ा के दौरान उपलब्ध सेवाओं का लाभ दिलाया जाएगा.

महिला बंध्याकरण के साथ पुरुष नसबंदी पर भी जोर

डॉ. अजमत राणा ने बताया कि पखवाड़ा के दौरान महिला बंध्याकरण के साथ पुरुष नसबंदी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा अनचाहे गर्भ से बचाव और दो बच्चों के बीच उचित अंतर बनाए रखने के लिए विभिन्न गर्भनिरोधक साधन, दवाएं और उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे.

अभियान की सफलता के लिए बनाई गई रणनीति

बैठक में डॉ. विजेंद्र पंडित, डॉ. आतका खातून, डॉ. अविनाश कुमार, बीएचएम प्रेरणा नयन, बीसीएम शैलेन्द्र कुमार, डाटा ऑपरेटर मो. नसीम, मनोज कुमार, एएनएम नेहा कुमारी, सीएचओ शिव नाराम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. सभी कर्मियों को अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया.

और पढ़ें :11 से 31 जुलाई तक चलेगा जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा, परिवार नियोजन पर रहेगा जोर


विज्ञापन
संजय प्रताप सिंह

लेखक के बारे में

By संजय प्रताप सिंह

संजय प्रताप सिंह प्रिंट माध्यम में 16 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सिकटी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन