भरगामा की नई सीओ ने संभाला पदभार, राजस्व कर्मियों को दिए पारदर्शी व समयबद्ध कार्य निष्पादन के निर्देश
राजस्व कर्मचारी को दिशा-निर्देश देते अंचलाधिकारी | Prabhat Khabar Network
भरगामा की नई अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने पदभार ग्रहण किया। उन्होंने राजस्व कर्मियों को पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से कार्य करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
भरगामा (अररिया). भरगामा प्रखंड के नवपदस्थापित अंचलाधिकारी पूजा कुमारी ने शनिवार को भरगामा अंचल कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया.पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अंचल क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मचारियों के साथ बैठक कर राजस्व प्रशासन से जुड़े कार्यों की समीक्षा की व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में अंचलाधिकारी ने सभी राजस्व कर्मचारियों को अपने-अपने आवंटित हल्के में नियमित रूप से उपस्थित रहकर आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्यों का समयबद्ध व पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, परिमार्जन, लगान वसूली, ऑनलाइन राजस्व सेवाओं सहित अन्य मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
आपके शहर में
लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें
आम नागरिकों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए ताकि लोगों को कार्यालय का अनावश्यक चक्कर नहीं लगाना पड़े. बैठक के दौरान बताया गया कि अंचल क्षेत्र के सभी राजस्व कर्मचारियों को 3 जुलाई को ही हल्का आवंटित कर दिया गया था.अंचलाधिकारी ने सभी कर्मियों को आवंटित हल्कों में सक्रिय होकर कार्य करने व सरकार की योजनाओं व राजस्व संबंधी दायित्वों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि राजस्व प्रशासन की कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह व जनहितैषी बनाया जाएगा. किसी भी प्रकार की अनियमितता या शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बैठक में अंचल कार्यालय के सभी राजस्व कर्मचारी व संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए