45 में 35 दिव्यांगों की हुई जांच, शिविर में जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

Updated:
विज्ञापन
दिव्यांगता जांच शिविर में 35 दिव्यांगों के दिव्यांगता के प्रतिशत का जांच कर प्रदान किया गया प्रमाण पत्र 

शिविर में दिव्यंगता प्रमाण पत्र के लिए दिव्यांगों के स्वास्थ्य व शारीरिक जांच अर्थात दिव्यांगता के प्रतिशत का जांच करते चिकित्सकगण

फारबिसगंज में एक दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 35 दिव्यांगजनों की चिकित्सकीय जांच कर उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किए गए. स्वास्थ्य एवं शारीरिक जांच के बाद प्रतिशत निर्धारित किया गया.

विज्ञापन

फारबिसगंज (अररिया) : दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले दिव्यांगजनों की चिकित्सकीय जांच के लिए शनिवार को शहर के रेफरल अस्पताल मोड़ स्थित पुरानी पीएचसी परिसर में एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया. शिविर में चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों की स्वास्थ्य एवं शारीरिक जांच कर दिव्यांगता का प्रतिशत निर्धारित किया.

35 दिव्यांगों की हुई चिकित्सकीय जांच

शिविर में कुल 45 दिव्यांगजनों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिनमें से 35 लाभार्थी जांच के लिए पहुंचे. चिकित्सकों ने सभी की स्वास्थ्य एवं शारीरिक स्थिति का परीक्षण कर दिव्यांगता का प्रतिशत निर्धारित किया और उन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया.

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने की जांच

शिविर में पीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव बसाक, अनुमंडलीय अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. के.एन. सिंह सहित अन्य चिकित्सकों ने दिव्यांगजनों की जांच की.

स्वास्थ्य कर्मियों ने निभाई अहम भूमिका

शिविर के सफल संचालन में बीईई पंकज कुमार, एजाज अहमद, प्रदीप कुमार सिंह, मो. इस्माईल सहित पीएचसी के अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई.

और पढ़ें : कुर्साकांटा के नए बीडीओ ने संभाला पदभार, बंद आधार केंद्र जल्द होगा शुरू


विज्ञापन
कलीमउद्दीन

लेखक के बारे में

By कलीमउद्दीन

कलीमउद्दीन प्रिंट माध्यम में 24 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन