कुर्साकांटा के नए बीडीओ ने संभाला पदभार, बंद आधार केंद्र जल्द होगा शुरू

Updated:
विज्ञापन

नव पदस्थापित बीडीओ का बुके भेंटकर स्वागत करते प्रधान सहायक व अन्य

कुर्साकांटा को नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मिले हैं, डॉ. नयना पॉल ने पदभार ग्रहण किया है. उन्होंने बंद आधार केंद्र को जल्द शुरू कराने और आवास व स्वच्छता कार्यों की समीक्षा करने की बात कही है.

विज्ञापन

अररिया : कुर्साकांटा प्रखंड विकास पदाधिकारी के स्थानांतरण के बाद शनिवार को डॉ. नयना पॉल ने कुर्साकांटा के नए बीडीओ के रूप में योगदान दिया. उन्होंने निवर्तमान बीडीओ नेहा कुमारी से विधिवत पदभार ग्रहण किया. प्रखंड कार्यालय पहुंचने पर प्रधान सहायक मो. हुसैन आजाद, स्वच्छता पर्यवेक्षक अमरनाथ ठाकुर सहित अन्य कर्मियों ने उन्हें बुके भेंटकर स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बंद आधार केंद्र जल्द होगा चालू

पदभार ग्रहण करने के बाद डॉ. नयना पॉल ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में महीनों से बंद आधार केंद्र को वरीय अधिकारियों के निर्देशानुसार जल्द शुरू कराया जाएगा, ताकि लोगों को आधार से संबंधित सेवाओं के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

आवास योजना और स्वच्छता कार्यों की होगी समीक्षा

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा के लिए आवास सहायकों के साथ बैठक की जाएगी. साथ ही लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत पंचायतों में संचालित स्वच्छता कार्यों को प्रभावी और नियमित रूप से संचालित कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा.

समय पर कार्यालय पहुंचना होगा अनिवार्य

नवपदस्थापित बीडीओ ने स्पष्ट किया कि सभी प्रखंड कर्मियों को समय पर कार्यालय पहुंचना अनिवार्य होगा. विभागीय कार्यों का पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जाएगी.

मौके पर कार्यपालक सहायक रवि कुमार, मंटू बेसरा सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे.

और पढ़ें : मानदेय की मांग पर पशु टीकाकर्मियों ने किया टीकाकरण कार्य का बहिष्कार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन