महिला की इलाज के दौरान मौत

पति सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का लगाया आरोप, आरोपित पति गिरफ्तार 7-प्रतिनिधि, नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 15 निवासी 35 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान नेपाल के अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने मंगलवार रात शव को नरपतगंज थाना लाया. जहां पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया. मृतका में फतेहपुर वार्ड 15 निवासी 35 वर्षीय शबनम खातून पति मो फिरोज है. घटना को लेकर ससुराल वालों ने दहेज को लेकर पति, सास व ससुर सहित अन्य लोगों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मृतका के पिता जुबेर ने आरोपित पति मो फिरोज, मो तसारुल, मशरूम, सोनी खातून सहित 8 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित पति मो फिरोज को गिरफ्तार कर लिया. जहां पूछताछ के बाद बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मालूम हो कि महिला की शादी 16 वर्ष पूर्व हुई थी. जिसमें एक पुत्र व पुत्री है. घटना को लेकर मायके वालों के अनुसार शबनम खातून को लगातार दहेज में मोटी रकम व बाइक की मांग को लेकर मारपीट कर प्रताड़ित किया जा रहा था. जिसके कारण तीन दिन पूर्व पति फिरोज, सास ,ससुर सहित अन्य लोगों ने शबनम खातून को हत्या के लिए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. जिसके बाद आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां लगातार दो दिनों तक इलाज के बाद मंगलवार को नेपाल के निजी अस्पताल में मौत हो गयी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










