बाइक की टक्कर से महिला की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन
प्रतिनिधि, अररिया
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के हांसा कमलपुर के समीप एक बाइक सवार ने पैदल जा रही एक महिला को ठोकर मार दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में रेफरल अस्पताल रानीगंज में भर्ती कराया. वहां चिकित्सक ने सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया. सदर अस्पताल से चिकित्सक ने महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया. हायर सेंटर ले जाने के दौरान महिला की रास्ते में मौत हो गयी. मौके पर पहुंची रानीगंज पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराकर के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया. मालूम हो कि मृतका महिला हांसा कमलपुर वार्ड संख्या 11 निवासी स्व सहाबीर ठाकुर की 50 वर्षीय पत्नी महा देवी है. मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा अबतक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी.शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार
अररिया. नगर थाना पुलिस ने काली मंदिर चौक के समीप से शराब पीकर हंगामा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है. जिसे नगर थाना पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सोमवार को सदर अस्पताल अररिया लाया. वहां से मेडिकल जांच के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा. वहीं गिरफ्तार युवक बसंतपुर वार्ड संख्या तीन निवासी शुक्रा कुमार है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










