पूर्णिया प्रक्षेत्र के आईजी डॉ. विवेकानंद ने किया भरगामा थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

फोटो- आईजी को गार्ड ऑफ ऑनर देते पदाधिकारी व रिव्यू करते आईजी
पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. विवेकानंद ने भरगामा थाना का निरीक्षण किया. उन्होंने अभिलेखों, व्यवस्थाओं, अपराध नियंत्रण और जनता के साथ व्यवहार जैसे अहम मुद्दों पर दिशा-निर्देश दिए. लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर दिया गया.
Araria Police Inspection: पूर्णिया प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) डॉ. विवेकानंद ने मंगलवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अररिया जिले के भरगामा थाना का निरीक्षण किया. थाना पहुंचने पर पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की व्यवस्थाओं, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
अभिलेखों और थाना व्यवस्था की हुई जांच
Araria Police Inspection: निरीक्षण के दौरान आईजी ने अपराध पंजी, केस डायरी, मालखाना, हाजत, शस्त्रागार, रिकॉर्ड संधारण तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने सभी अभिलेखों को व्यवस्थित रखने और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया.
लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर
आईजी ने लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने, वारंट और कुर्की की कार्रवाई में तेजी लाने तथा फरार अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उन्होंने गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई कर अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने पर बल दिया.
जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार के निर्देश
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों से कहा कि थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत का समय पर निस्तारण किया जाए और आम लोगों के साथ संवेदनशील एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है.
गश्ती और शराबबंदी कानून के पालन पर दिया बल
आईजी ने क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने, शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए. उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने पर भी जोर दिया.
अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
निरीक्षण के बाद आईजी ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और थाना की कार्यप्रणाली से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की. बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजकिशोर कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह, रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.
ALSO READ: ट्रैक्टर हादसे में तीन महिलाओं की मौत के बाद सिरसिया कला गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राष्ट्रभूषण पिंटू
राष्ट्रभूषण पिंटू प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. भरगामा (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










