भरगामा में दिनदहाड़े बाइक सवार पर फायरिंग, 60 वर्षीय व्यक्ति को गोली मारकर अपराधी फरार

Updated:
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाइक सवार को मारी गोली, अपराधियों ने पीछे से किया हमलाबाएं पसली में लगी गोली

फोटो- इलाजरत घायल

अररिया जिले के भरगामा में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बाइक सवार व्यक्ति पर फायरिंग कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. स्थानीय लोगों ने सुरक्षा की मांग की है.

विज्ञापन

Araria Firing: अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में मंगलवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक बाइक सवार व्यक्ति को गोली मारकर सनसनी फैला दी. घटना नया भरगामा से कदमाहा जाने वाली सड़क पर हुई. गोली लगने से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा पहुंचाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया गया.

पीछे से आए अपराधियों ने की फायरिंग

घायल की पहचान 60 वर्षीय दिनेश प्रसाद यादव के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वे बेसाढ़ से अपने कामत धनेश्वरी जा रहे थे. नया भरगामा के समीप पहुंचते ही बाइक पर सवार दो अपराधी पीछे से आए और उन पर फायरिंग कर दी. एक गोली उनके बाएं पांजरे (पसली) में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. वारदात के बाद दोनों अपराधी मौके से फरार हो गए.

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

Araria Firing: गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरगामा पहुंचाया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया रेफर कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही भरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर सभी पहलुओं की जांच की जाएगी और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी.

इलाके में दहशत, गश्त बढ़ाने की मांग

दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है. स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और इलाके में नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की है.


विज्ञापन
राष्ट्रभूषण पिंटू

लेखक के बारे में

By राष्ट्रभूषण पिंटू

राष्ट्रभूषण पिंटू प्रिंट माध्यम में 12 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. भरगामा (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन