करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत

Edited by PRAPHULL BHARTI
Updated:
विज्ञापन

सोमवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत के वार्ड 17 में बिजली की करेंट लगने से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी.

विज्ञापन

परवाहा. सोमवार को रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत के वार्ड 17 में बिजली की करेंट लगने से 40 वर्षीय एक महिला की मौत हो गयी. मृतक महिला वार्ड 17 निवासी राकेश ठाकुर की 40 वर्षीय पत्नी सरिता देवी बताई जा रही है. घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने बताया कि घर के समीप ही उनके पति का वेल्डिंग की दुकान है. उनके पति किसी काम से रानीगंज गए थे. इसी दौरान सरिता देवी बेल्डिंग की दुकान पर गयी थी. तभी दुकान में ही बिजली के तार की चपेट में आ गयी. जिससे मौके पर हीं मौत हो गयी. घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन