ePaper

महिला ने खाया जहर, मौत

Updated at : 24 Jan 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ने खाया जहर, मौत

परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

प्रतिनिधि, अररिया पति मजदूरी करने अन्य प्रदेश जा रहा था. पत्नी ने कहा मैं भी साथ चलूंगी, पति ने रोक दिया तो शुक्रवार के अपराह्न पत्नी ने जहर खा लिया. जब महिला अचेत होने लगी तो इलाज के सदर अस्पताल लाया गया. जिसका मौत इलाज के दौरान हो गया, जांचोपरांत डॉ मिथिलेश कुमार ने महिला को मृत घोषित कर दिया. सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जानकारी अनुसार सिकटी थाना क्षेत्र के बोकंतरी टोला सैदाबाद निवासी मो सुरमान मजदूरी करने अन्य प्रदेश जा रहा था. वहीं पत्नी 32 वर्षीय रेहाना खातून भी साथ जाना चाह रही थी, नहीं ले जाने के कारण महिला ने जहर खा लिया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी. चिकित्सक के मुताबिक सूचना थाना को भेज दी गयी है. वहीं परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही शव उठा कर घर चले गये. समाचार प्रेषण तक पुलिस अस्पताल नहीं पहुंच पायी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन