फसल चरने की शिकायत पर महिला से मारपीट

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 31 Dec 2025 10:06 PM

विज्ञापन

थाना में दर्ज कराया मामला

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के फरही पंचायत के वार्ड संख्या 12 जोगीपुर गांव में मक्का फसल चराने का विरोध करने पर महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. जहां इलाज करने के बाद नरपतगंज थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज के लिए आवेदन दिया. घायल फ़रही पंचायत के जोगीपुर निवासी बुधनी देवी पति मुरली मंडल बताया जा रहा है. मामले को लेकर अपर थानाध्यक्ष धनजी कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन