छह लीटर देसी शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
छह लीटर देसी शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार

नरपतगंज थाना पुलिस ने की छापेमारी

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान चला कर नरपतगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या 13 से 6 लीटर देसी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर थाना लाया. आवश्यक पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कराते हुए मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में अररिया भेजा गया. गिरफ्तार महिला नरपतगंज नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 13 निवासी रुखसाना खातून पति मो अकील उर्फ समीर है. जानकारी अनुसार महिला अपने घर में शराब रखकर बेच रही थी, इसी बीच गुप्त सूचना पर नरपतगंज पुलिस ने छापेमारी कर छह लीटर देसी शराब के साथ महिला को गिरफ्तार कर लिया. महिला पूर्व में भी शराब के साथ जेल जा चुकी है. मामले को लेकर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार महिला को प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है. वहीं गिरफ्तार महिला पूर्व में भी शराब मामले में जेल जा चुकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Animesh Kumar

लेखक के बारे में

By Animesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन