स्टडी मेटेरियल नहीं बनाने वाले शिक्षक के विरुद्ध होगी कार्रवाई: डीइओ

Updated at : 03 Aug 2024 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
स्टडी मेटेरियल नहीं बनाने वाले शिक्षक के विरुद्ध होगी कार्रवाई: डीइओ

बच्चों को मिले बेहतर शिक्षा

विज्ञापन

फोटो-1- संजय कुमार, डीइओ अररिया. प्रतिनिधि, अररिया जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया संजय कुमार ने कहा कि शिक्षकों को वर्ग में पढ़ने में कोई दिक्कत न हो व बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. इसके लिए शिक्षा विभाग ने सभी प्राथमिक, मध्य विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों को अगले दिन बच्चों को कौन से विषय में कौन सा चेप्टर पढ़ायेंगे, उसका स्टडी मेटेरियल बनाकर उसमें अपने स्कूल के एचएम से हस्ताक्षर कराकर बच्चों को अगले दिन पढ़ाना है. ताकि शिक्षक भी स्टडी मेटेरियल के अनुसार पढ़कर वर्ग का संचालन करें. ताकि उन्हें भी पढ़ाने में दिक्कत नहीं हो साथ ही बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके. इसी को लेकर शिक्षा विभाग द्वारा ऐसी व्यवस्था की गयी है. लेकिन ऐसा देखा जा रहा है अभी भी 30 प्रतिशत से अधिक शिक्षक इस आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं. जो दुर्भाग्यपूर्ण है. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने वैसे शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि विभाग के आदेश का पालन नहीं करने वाले शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. मालूम हो कि शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षकों के लिए स्टडी मेटेरियल बनाकर बच्चों को पढ़ाने की व्यवस्था की है. जिसकी जानकारी वहां के प्रधानाध्यापक को भी रहनी चाहिए की किस वर्ग में शिक्षक कौन सा विषय व चेप्टर पढ़ा रहे हैं. इस सिस्टम में प्राथमिक के शिक्षक की दो पन्ना ,मिडिल के शिक्षक को चार पन्ना व हाईस्कूल के शिक्षक को छह पन्ना का स्टडी मेटेरियल बनाकर उसी के अनुसार वर्ग का संचालन करना है. स्टडी मेटेरियल हर दिन स्कूल में बच्चों की छुट्टी के बाद स्कूल में बैठकर बनाना व अपने एचएम से हस्ताक्षर कराकर उसी के अनुसार पढ़ाना है. जिसका पूरी तरह से पालन करने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी शिक्षकों को दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन