कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत

Updated:
विज्ञापन
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बनने पर स्वागत

लोगों ने किया हर्ष व्यक्त

विज्ञापन

-12- प्रतिनिधि, फारबिसगंज शहर के काली मेला मोड़ हॉस्पिटल रोड निवासी कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्य पार्षद शाद अहमद को कांग्रेस पार्टी का अररिया जिलाध्यक्ष बनाये जाने की जानकारी मिलते ही बुधवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर पहुंच कर माला पहना कर उनका स्वागत किया. मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि शाद अहमद के कांग्रेस पार्टी का अररिया जिलाध्यक्ष बनाये जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक नया ऊर्जा मिला है. बताया जाता है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी बेनी गोपाल के द्वारा पत्र जारी कर शाद अहमद को कांग्रेस पार्टी का अररिया जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. वहीं जिलाध्यक्ष शाद अहमद ने कहा कि वे केंद्रीय नेतृत्व,आला कमान राहुल गांधी व प्रदेश अध्यक्ष का शुक्रगुजार हूं कि उनके जैसे एक आम कार्यकर्ता को अररिया जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा है. मौके पर समाजसेवी वाहिद अंसारी, इजहार अंसारी,आदिल खान,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शंकर प्रसाद साह, नगर अध्यक्ष अमितेश कुमार गुड्डू, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल सिन्हा सहि अन्य ने उन्हें बधाई दी है. ———– शाद अहमद बने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुर्साकांटा. अररिया जिला कांग्रेस कमेटी के नये जिलाध्यक्ष के रूप में शाद अहमद को मिली कमान की खबर मिलते ही कुर्साकांटा प्रखंड कांग्रेस इकाई में हर्ष व्याप्त है.. शाद अहमद को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव, सरपंच मो अली हसन, जितेंद्र मिश्र, दिलीप झा, मो अलाउद्दीन, विनोद यादव, श्रीकांत यादव, विकास यादव, मौलवी यासीन, अमोद कुमार, अमित कुमार, गंगा प्रसाद यादव, अफरोज आलम, रामजी पासवान, मो शाहरुख रजा समेत दर्जनों लोग शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन