देवनंदन वियोगी द्विजदेनी स्मृति सम्मान से सम्मानित

कविताओं का पाठ कर दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
फारबिसगंज. स्थानीय साहित्यिक संस्था इंद्रधनुष साहित्य परिषद के द्वारा सेवानिवृत्त बीईओ प्रमोद कुमार झा की अध्यक्षता में शहर के प्रोफेसर कॉलोनी के समीप स्थित पीडब्ल्यूडी के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में सर्वप्रथम जोकीहाट से आये हुए कवि देव नंदन यादव वियोगी को समारोह के अध्यक्ष प्रमोद कुमार झा, संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, हिंदी सेवी अरविंद ठाकुर, शायर हसमत सिद्दीकी व पूर्व प्रधानाध्यापक हरिशंकर झा ने संयुक्त रूप से शाल ओढ़ाकर, माला पहनाकर पुस्तक आदि भेंट कर द्विजदेनी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया. इस अवसर पर सम्मानित कवि वियोगी जी ने अपनी अनेक कविताओं का सस्वर पाठ कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस मौके पर मुख्य रूप से शिव नारायण चौधरी,पलक धारी मंडल, सतीश कुमार झा, मनीष राज सहित अन्य साहित्य प्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




