विद्यालय में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :27 Apr 2026 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने  किया प्रदर्शन

ग्रामीणों ने एचएम पर लगाये कई आरोप

विज्ञापन

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरदाहा बीएमसी में सोमवार को दर्जनों ग्रामीणों ने घंटों प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान विभागीय पदाधिकारी से जांच कर कार्रवाई की मांग की. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पर कई तरह के गंभीर आरोप लगा रहे थे. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मुखिया एकलव्य सिंह, पंसस प्रतिनिधि संतोष यादव आदि ने ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत करने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण जांच कर कार्रवाई का मांग करते रहे. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों में मो जैनुद्दीन, उषा देवी, जन्नत खातून, मो रिजवान, मो इरशाद, मनजीत कुमार, रितेश कुमार पासवान, मदन पासवान, मो फिरोज, मो सोहेल, मो चांद, सुभाष कुमार पासवान, नूर आलम सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बरदाहा बीएमसी के प्रधानाध्यापिका फरीदा खातून बहुत कम ही विद्यालय आती है. उनके पति के द्वारा संचालन किया जाता है. जबकि विद्यालय में अक्सर चावल चोरी की बात कह कर एमडीएम में अनियमितता बरती जा रही है. छात्र-छात्राओं के विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली विद्यालय शिक्षा समिति गठन फर्जी तरीके से करने सहित कई तरह के गम्भीर आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया. वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि अगर विभाग द्वारा जांच कर कार्रवाई नहीं किया गया तो सभी लोग एकजुट होकर उग्र आंदोलन करेंगे. मामले को लेकर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका फरीदा खातून ने बताया कि ग्रामीण द्वारा लगाए गए सभी आरोप बुनियाद है. जबकि राजनीतिक से प्रेरित होकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी बीइओ सह डीपीओ रोहित कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. प्रधानाध्यापिका पर लगाये गये आरोप की जांच की जाएगी. दोषी पाये जाने पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन