जनता दरबार में डीएम ने सुनीं लोगों की समस्याएं

जनता दरबार में 24 मामलों की हुई सुनवाई
कई मामलों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान अररिया. समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इसमें कुल 24 मामलों की सुनवाई की गई. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आये फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखा. इस क्रम में रुकमनी देवी ने अपने परिवार के सदस्य का नाम राशन कार्ड में जोड़ने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया. इसका ऑन स्पॉट समाधान किया गया. इसके अतिरिक्त, नीरज कुमार ने डीइओ पद पर कार्यरत रहते हुए बेल्ट्रॉन द्वारा भुगतान नहीं किये जाने की शिकायत दर्ज की. वहीं अनिल शाह ने जमीन रजिस्ट्री पर लगी रोक हटाने, हृदेश्वर प्रसाद ठाकुर ने खतियानी जमीन पर जबरन घर निर्माण व कृष्ण चंद्र शाह ने जेबीसी नहर के एक बिंदु से संबंधित राजस्व डाक में गड़बड़ी की शिकायत की. जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को संबंधित मामले में आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




