गौ माता की हत्या बंद हो, सुरक्षा के लिए बने मंत्रालय

Published by :MRIGENDRA MANI SINGH
Published at :27 Apr 2026 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
गौ माता की हत्या बंद हो, सुरक्षा के लिए बने मंत्रालय

गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर निकाला जुलूस

विज्ञापन

फारबिसगंज. गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर सोमवार को जागरूकता जुलूस निकाला. जो शहर के सुल्तान पोखर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण से निकलकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अनुमंडल पदाधिकारी के नहीं रहने पर आवेदन को निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश कृष्ण को सौंपा. वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गो सम्मान आह्वान अभियान जिला के सक्रिय सदस्य व बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा गौ माता की हत्या भारतवर्ष में बंद हो, गौ माता को राष्ट्रीय माता घोषित किया जाये. गौ माता की रक्षा व सुरक्षा के लिए मंत्रालय बने. गोवंश की सुरक्षा को लेकर ऐसे कई विषय जो गौ माता की सुरक्षा से संबंधित है. भारत के बड़े-बड़े साधु संतों के आह्वान पर गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाकर गौ माता के समर्थन में हस्ताक्षर करवाया गया. श्री सोनी ने कहा फारबिसगंज अनुमंडल से 2064 लोगों से हस्ताक्षर करवाया गया. सोमवार को अनुमंडल कार्यालय में सौंपा गया. उन्होंने कहा भारत के महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री महोदय के नाम की प्रार्थना पत्र के साथ हस्ताक्षर किया हुआ पत्र संलग्न करते हुए आवेदन सौंपा गया. ताकि यह प्रार्थना पत्र के माध्यम से सरकार तक आवाज पहुंच सके. इस मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, विहिप के मोहन बाबा उर्फ मथुरा दास, प्रिंसिपल अभय कुमार सिन्हा,भाजपा नेत्री लक्ष्मी रंजन, संतोषी भगत, भाजपा के वरिष्ठ नेता शंभु प्रसाद शाह, महामंत्री राजेंद्र यादव, वरिष्ठ समाजसेवी संजीव पासवान, राजू साह सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन